कानपुर में नई सड़क बवाल में शामिल 15 फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस कुर्की की तैयारी में जुटी है। इसके लिए अदालती कार्रवाई पूरी करने की कवायद की जा रही है। पुलिस ने नई सड़क पर हुए बवाल के मामले में 62 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसमें से छह बेकसूर थे।
इनको पुलिस ने जेल से रिहा कराया था। वर्तमान में 56 आरोपी जेल में बंद हैं। वहीं 15 आरोपी परवेज उर्फ चिकना, इकलाख अहमद, मोहम्मद आजाद, शेरा, सफी, अलीशान, सैय्यद अब्दुल हई हाशमी, सरवर आलम, मुख्तार बाबा का बेटा महमूद उमर, मोहम्मद राशिद, अब्दुल शकील और जीशान एवेंजर्स समेत 15 आरोपी फरार हैं।