फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Violence Update: हाजी वसी की एक और निर्माणाधीन इमारत सील, आठ अन्य अवैध निर्माणों को जाएगा दूसरा नोटिस

Wed, 24 Aug 2022 10:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में नई सड़क पर तीन जून को हुए बवाल में फंडिंग करने वाले बिल्डर हाजी वसी की एक और बिल्डिंग को सील किया गया है। वहीं, अन्य आठ अवैध निर्माणों को दूसरा नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
केडीए ने सकेरा स्टेट में सील किया बिल्डर हाजी वशी का अवैध निर्माण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केडीए ने बुधवार को बिल्डर हाजी वसी की एक और निर्माणाधीन इमारत सील कर दी है। इस जमीन के स्वामित्व की भी जांच कराई जा रही है। पूर्व में सील हो चुके उसके आठ अन्य निर्माणों को दूसरा नोटिस दिया जाएगा। 15 दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है।

विज्ञापन

तीन जून को परेड में हुए बवाल के मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी के करीबी बिल्डर हाजी वसी पर शिकंजा कसता जा रहा है। जोन-3 के विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला के निर्देशन में अनवरगंज रेलवे स्टेशन के पास सकेरा इस्टेट में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत सील की गई।
विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि इस इस्टेट में बिल्डर हाजी वसी चार मंजिला अवैध निर्माण करा रहा था। इसके ग्राउंड फ्लोर में दुकानें और ऊपर फ्लैट बन रहे थे। उधर, स्वरूप नगर में हाशमी के एक अन्य करीबी की अवैध इमारत और पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चलाने का मामला न्यायालय पहुंचने के बाद वसी के मामले में केडीए फूंक-फूंककर कदम रख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वसी के जाजमऊ में दो और चमनगंज में अवैध रूप से बन रहे छह अपार्टमेंट का काम बंद कराने के साथ ही नोटिस देने और एफआईआर दर्ज कराने के बाद दूसरा नोटिस दिए जाने की तैयारी है। केडीए जोन-1 के विशेष कार्याधिकारी अवनीश सिंह के अनुसार इन अवैध निर्माणों के मामले में संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसलिए दोबारा नोटिस दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें