दूसरी घटना कस्बा स्थित गुरुकुल इंटर कॉलेज के पास हुई। ग्राम बम्होरा निवासी नीतेश यादव उर्फ गट्टे (24) बाइक से किसी काम से बाबरपुर जा रहे थे। इसी दौरान टैंकर में पीछे से जा घुसे। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में चोट लगी और बेहोश हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचवाया, जहां डॉ. गौरव त्रिपाठी ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में जान गंवाने वाला नीतेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दोनों बड़े भाई पुलिस में हैं। नीतेश कस्बे में ही मोबाइल मरम्मत की दुकान किए था।