तीन जून को नई सड़क पर हुए बवाल के बाद पुलिस ने हाजी वसी को गैंग लीडर बनाते हुए बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा, हाजी वसी, डी टू गैंग के अकील खिचड़ी और शरीफ को सदस्य बनाकर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इनकी संपत्तियों की खोजबीन में पुलिस को हाजी वसी और मुख्तार बाबा का उन्नाव के पीपरखेड़ा गांव में फार्म हाउस और प्लॉट मिले हैं।
सपा विधायक इरफान सोलंकी गैंग के साथ ही पुलिस अब नई सड़क बवाल के मामले में जेल में बंद बिल्डर हाजी वसी और उसके गैंग की संपत्तियां जब्त करने की तैयारी में है। उन्नाव में प्रॉपर्टी चिह्नित करने के बाद पुलिस को अब जाजमऊ में मुख्तार बाबा की 50 बीघे की जमीन होने की जानकारी मिली है। पुलिस उस संपत्ति का ब्योरा एकत्रित कर रही है।
विज्ञापन
तीन जून को नई सड़क पर हुए बवाल के बाद पुलिस ने हाजी वसी को गैंग लीडर बनाते हुए बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा, हाजी वसी, डी टू गैंग के अकील खिचड़ी और शरीफ को सदस्य बनाकर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इनकी संपत्तियों की खोजबीन में पुलिस को हाजी वसी और मुख्तार बाबा का उन्नाव के पीपरखेड़ा गांव में फार्म हाउस और प्लॉट मिले हैं।
इनका सत्यापन किया जा चुका है। इसी बीच पुलिस टीम को जाजमऊ में मुख्तार बाबा की 50 बीघा जमीन होने की जानकारी मिली है। रविवार को पुलिस की टीम जाजमऊ स्थित उक्त 50 बीघा जमीन पर पहुंची। यहां सत्यापन के बाद उसके दस्तावेजों को एकत्रित करना शुरू कर दिया है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही चिह्नित सभी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। मुख्तार बाबा की एक और बड़ी संपत्ति सामने आई है।