फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Violence: बिल्डर हाजी वसी बोला- मेरे साथ धोखा हुआ...जुबान खुली तो कई बड़े फंसेंगे, करीबियों ने किया बड़ा खेल

Thu, 07 Jul 2022 11:10 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एसआईटी ने जांच के दौरान दावा किया था कि हयात को फंडिंग करने वाला हाजी वसी है। उसी आधार पर उसको आरोपी बनाया था। सूत्रों के मुताबिक उसके बाद से हाजी वसी बचने की जद्दोजहद में जुट गया था। कई लोगों ने उससे आश्वासन दिया कि वह बचा लेंगे। उससे मोटी रकम भी वसूली लेकिन आखिर में उसके साथ खेल हो गया।
विज्ञापन
आरोपी बिल्डर हाजी वसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नई सड़क बवाल के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बिल्डर हाजी वसी को जेल भेजा था। जेल जाने से पहले और जेल में कई बातें हाजी वसी ने कही हैं। वसी बोला, मेरे साथ धोखा हुआ। अगर मेरी जुबान खुली तो कई बडे़ लोग फंसेंगे।

विज्ञापन


नई सड़क पर हुए बवाल के मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई थीं। हाजी वसी किसी में नामजद नहीं था। एसआईटी ने जांच के दौरान दावा किया था कि हयात को फंडिंग करने वाला हाजी वसी है। उसी आधार पर उसको आरोपी बनाया था। सूत्रों के मुताबिक उसके बाद से हाजी वसी बचने की जद्दोजहद में जुट गया था। कई लोगों ने उससे आश्वासन दिया कि वह बचा लेंगे। उससे मोटी रकम भी वसूली लेकिन आखिर में उसके साथ खेल हो गया।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिस दिन उसकी गिरफ्तारी की गई उस दिन भी उससे वसूली की गई। कुछ खाकी, खादी, कथित मीडियाकर्मी इसमें शामिल रहे हैं। इसलिए जब उसकी गिरफ्तारी हुई तो वह बेहद झल्लाया हुआ था। 

मुख्तार से बोले बंदीं, बिरयानी बनाकर खिलाओ
बवाल के मामले में ही बाबा बिरयानी का मालिक मुख्तार बाबा जेल भेजा गया था। तब से वह वहीं बंद है। सूत्रों के मुताबिक जेल में कई बंदी व कैदी उससे कहते हैं बिरयानी बनाकर खिलाओ। इससे वह बेहद परेशान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें