पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से चंदरू को दिल्ली से धर दबोचा। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान पवन, आकाश, किशन, अनिल, संजय व रोबिन के रूप में हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए 2 टीमें लगाई गई हैं।
कानपुर के कल्याणपुर में बीते 28 सितंबर को सत्यम विहार निवासी पशु कारोबारी मो. रिजवान की कार पंचर कर 13 लाख रुपये पार करने वाले शातिर तमिलनाडु निवासी चंदरू को स्वाट टीम ने दिल्ली के अंबेडकर नगर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 6.82 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। गिरोह के सात सदस्यों की तलाश की जा रही है। डीसीपी वेस्ट बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि मो. रिजवान कल्याणपुर पुराना शिवली रोड से रूरा की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में शातिरों ने उनकी कार पंचर कर दी।
वह चालक के साथ नीचे उतर कर टायर देखने लगे। इस बीच एक शख्स दोनों के पास पहुंचा और बातों में उलझा लिया। तभी दूसरे शातिर ने कार का गेट खोल कर रुपयों से भरा बैग पार कर दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से चंदरू को दिल्ली से धर दबोचा। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान पवन, आकाश, किशन, अनिल, संजय व रोबिन के रूप में हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए 2 टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
रेकी कर चुना शिकार
घटना से सात दिन पहले ठग कार से कानपुर आए थे। बैंकों और बाजारों में रेकी करने के बाद मोहम्मद रिजवान को चुना। मौका मिलते ही ठगी कर फरार हो गए। गैंग का सरगना किशन ही रेकी करता है। आकाश व पवन कील मारकर कार पंचर करते हैं। सोनू मौका पाकर कार से बैग उड़ाता है। जरूरत पड़ने पर रोबिन और संजय शिकार को बातों में फंसाकर भ्रमित करते हैं।