कानपुर में ग्वालटोली थाने से पुलिस को चकमा देकर भागे शातिर को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। बीती 14 मार्च को ग्वालटोली पुलिस ने चोरी के मामले में रौनक को गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे जेल में दाखिल करने वाली थी। कि वह टॉयलेट का बहाना बनाकर थाने में पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भाग निकला था।
पुलिस कमिश्नर ने एसआई अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल चंद्रशेखर व राजकुमार को निलंबित कर दिया था। सूचना पर पुलिस ने ग्वालटोली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ने बताया कि वह लखनऊ भाग गया था मगर उसके पास पैसे नहीं थे जिस कारण उसे वापस आना पड़ा। उसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।