फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पीएम आवास योजना निर्माण में लापरवाही पर दो वीडीओ निलंबित, दो सेक्रेटरी भी कार्रवाई की जद में

Fri, 18 Jun 2021 01:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पीएम आवास योजना के निर्माण की खराब प्रगति पर सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बिल्हौर ब्लॉक के दो वीडीओ संजय मिश्रा और प्रदीप आर्या को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
पीएम आवास योजना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्माण की खराब प्रगति पर सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार ने बिल्हौर ब्लॉक के दो वीडीओ संजय मिश्रा और प्रदीप आर्या को निलंबित कर दिया है। सात माह बाद भी दोनों वीडीओ कोई भी पीएम आवास पूरा नहीं करा पाए।
विज्ञापन


साथ ही दो सेक्रेटरी प्रशांत बाजपेई और मनोज उमराव की लापरवाही सामने आई है। जल्द इनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लाभार्थी को 1.20 लाख रुपये दिए जाते हैं। जिले में 3571 आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया था। दिसंबर में पहली किस्त जारी की गई थी।

इसके बावजूद भी वीडीओ ने निर्माण कार्य के प्रति कोई रुचि नहीं दिखाई। सीडीओ ने कल्याणपुर ब्लॉक में सभी वीडीओ और सेक्रेटरी को 15 जून को बुलाकर समीक्षा बैठक की थी। जिसमें बिल्हौर ब्लॉक की प्रगति सबसे खराब मिली। वीडीओ संजय मिश्रा को पांच गांवों में 62 आवास और प्रदीप आर्या को पांच गांवों में 31 आवास का निर्माण कार्य कराना था।
विज्ञापन


जून माह तक दोनों वीडीओ एक भी आवास का निर्माण पूरा नहीं करा पाए, जबकि 15 लाभार्थियों की तीनों किस्तें भी मई माह में खाते में पहुंच गईं थी। कार्य के प्रति रुचि न दिखाने और लापरवाही बरतने पर दोनों वीडीओ को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ सेक्रेटरी भी दोषी पाए गए हैं, जल्द इनके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें