गुरुवार सुबह काम पर पहुंचे मजदूरों ने चंद्रप्रकाश का शव देख पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल के पास पुलिस को खून से सनी ईंट मिली है। बिल्हौर के उत्तरीपुरा निवासी तन्मय तिवारी (22) बगिया रोड स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड था। वह सात दिसंबर को आंबेडकरपुरम स्थित एक शादी समारोह में गया था, जहां विवाद होने पर तीन दोस्त उसे ले गए थे, तबसे वह लापता था।
9 दिसंबर को गुमशुदगी और 16 दिसंबर को एक महिला रिश्तेदार समेत तीन अन्य के खिलाफ अवैध संबंधों के शक में अपहरण कर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई थी। गुरुवार सुबह साढ़े छह बजे तन्मय का शव पनकी रोड पुलिस चौकी के सामने तालाब में उतराता मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एडीसीपी वेस्ट लखन यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।