फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: केसर पान मसाला व तंबाकू फैक्टरी में दो करोड़ की कर चोरी मिली

Sat, 18 Feb 2023 09:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अपर आयुक्त राज्य कर, कानपुर जोन दो के निर्देश पर ट्रांसपोर्टनगर स्थित पान मसाला की निर्माता इकाई डे एंड कंपनी पर छापा मारा गया था। यहां केसर ब्रांड का पान मसाला व तंबाकू के उत्पादन के साथ बिक्री भी होती है। जांच में दोनों व्यापार स्थलों पर बड़े पैमाने पर स्टॉक में गड़बड़ी मिली। दोनों जगहों से तमाम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य एवं वस्तु कर विभाग की ओर से केसर पान मसाला और तंबाकू फैक्टरी पर की गई कार्रवाई पूरी हो गई। यहां स्टॉक में गड़बड़ी मिली है। सुगंधित तंबाकू, रोल ग्लिसरीन, चांदी केसर तंबाकू का स्टॉक लिखापढ़ी से अधिक मिला है। कच्ची तंबाकू, खुशबू और किमाम का स्टॉक कम था। जांच में अफसरों को दो करोड़ की कर चोरी मिली है, यह रकम जमा करा ली गई है।

विज्ञापन


अपर आयुक्त (एसआईबी) राज्य कर, कानपुर जोन दो के निर्देश पर ट्रांसपोर्टनगर स्थित पान मसाला की निर्माता इकाई डे एंड कंपनी पर छापा मारा गया था। यहां केसर ब्रांड का पान मसाला व तंबाकू के उत्पादन के साथ बिक्री भी होती है। संयुक्त आयुक्त मुकेश चंद्र पांडेय और शैलेश कुमार की अगुवाई में 20 अफसरों की टीम ने गुरुवार को छापा मारा था।

विज्ञापन

स्टॉक ज्यादा मिलने पर और अफसरों को बुलाया गया था। जांच में दोनों व्यापार स्थलों पर बड़े पैमाने पर स्टॉक में गड़बड़ी मिली। दोनों जगहों से तमाम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। स्टॉक के अंतर के आधार पर व्यापारी से दो करोड़ रुपये जमा कराए गए। इस दौरान उपायुक्त सिद्धार्थ शंकर साही, राजेश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें