फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सिर दर्द से परेशान युवती ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने कही ये बात

Thu, 27 Jun 2024 08:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सिर दर्द से परेशान युवती ने मौत को गले लगा लिया। परिजनों के मुताबिक कई दिन से सिर में दर्द था, लेकिन दवा असर नहीं कर रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रायपुरवा थाना क्षेत्र में सिर दर्द से परेशान युवती ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मां और बहन के फैक्टरी में काम पर जाने के बाद युवती ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


राजू पंडित का हाता निवासी सावित्री देवी पुत्रियों सुहासिनी (18) और शिवानी के साथ रहती हैं। सावित्री और दोनों पुत्रियां क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती हैं। रायपुरवा थाना प्रभारी संतोष कुमार गौड़ ने बताया कि सुहासिनी माइग्रेन के चलते सिर दर्द से परेशान रहती थी। कई दिनों से उसके सिर में ज्यादा दर्द हो रहा था। दवा भी असर नहीं कर रही थी।

वह गुरुवार को काम पर नहीं गई थी। मां और बहन के काम पर जाने के बाद सुहासिनी ने घर में खुद को अकेला पाकर दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक कर जान दे दी। शाम को मां-बेटी फैक्टरी से घर लौटी तो सुहासिनी फंदे पर लटकती मिली। पुलिस को घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बकौल थाना प्रभारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें