फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अगवा बच्चे को हरियाणा में बेचने पहुंची महिला गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2024 02:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 09
विज्ञापन

फोटो संख्या 10

-पांच दिन पहले पड़ोसी के बच्चे को किया था अगवा, मोटी रकम न मिलने पर कर देती बच्चे की हत्या
-बच्चे को सकुशल पाकर माता-पिता खुश हो गए
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। पांच दिन पहले अगवा हुए दो वर्षीय बच्चे को कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने हरियाणा से बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चे को अगवा करने वाली दो आरोपी महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है।
महिला बच्चे को बेचने की फिराक में थी, अगर जरा भी देर होती तो बच्चे की हत्या हो सकती थी। जरूरी कार्रवाई के बाद बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्म नगर में आदेश के मकान में इकदिल थाना क्षेत्र के नगला फुंदी निवासी सुनील कुमार किराए पर रहता है। सुनील 17 जून को ही मकान में पत्नी रचना और पुत्र युवराज (02) के साथ रहने के लिए आया था। इसी मकान के दूसरे कमरे में भरथना क्षेत्र के जबारपुरा निवासी पूजा उर्फ गीता रह रही थी।
22 जून को दिन में सुनील काम पर चला गया था। रचना युवराज को पूजा के पास छोड़कर मोहल्ले के एक घर में झाड़ू बर्तन करने चली गई थी। तभी पूजा युवराज को अगवा कर ले गई। पुलिस रचना की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी महिला की तलाश में जुट गई थी। पुलिस महिला को तलाश करती हुई
आगरा, नोएडा होते हुए मंगलवार को हरियाणा के फतेहाबाद पहुंची। वहां पुलिस ने महिला को तलाश कर उसे पकड़ लिया और बच्चे को भी बरामद कर लिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि महिला वहां पर हंगामा करते हुए युवराज को अपना बच्चा बताने लगी।
पुलिस ने लोगों को समझाकर पूजा को गिरफ्तार किया। जिसके बाद आरोपी महिला को इटावा लेकर पहुंची। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि बच्चे को बेचने के लिए उसकी महिला साथी रजनी उर्फ नीतू ने पांच हजार रुपये दिए थे।
रजनी इकदिल थाना क्षेत्र के ग्वालियर रोड मानिकपुर मोड़ अड्डा सती की रहने वाली है। बच्चे को पांच लाख रुपये में बेचना चाह रही थीं, जिसकी कीमत नहीं मिल रही थी। आरोपी महिला ने बताया कि बच्चा अगर नहीं बिकता तो वह हत्या करके शव को कहीं छिपा देती।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई के बाद युवराज को उसके माता-पिता को सौंपा। बच्चे को पांच दिन बाद पाकर दोनों खुश हो गए।एसएसपी ने बच्चे को बरामद करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें