कानपुर से बंगलूरू और कोलकाता के लिए जल्द शुरु होगी फ्लाइट
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से बंगलूरू और कोलकाता के लिए बंद चल रही फ्लाइट अगले सप्ताह शुरू हो सकती है। जेट एयरवेज के अचानक बंद हो जाने से स्पाइस जेट कंपनी के लिए कई शहरों से उड़ान शुरू करने का मौका हाथ लगा है।
ऐसी स्थिति में स्पाइस जेट कंपनी जल्द ही कई नए विमान खरीदने जा रही है। इन्हीं नए विमानों में से दो विमान कानपुर-बंगलूरू और कानपुर-कोलकाता के बीच उड़ान भरेंगे। अभी तक इन दो शहरों के लिए स्पाइस जेट जिस मैक्स कंपनी का विमान प्रयोग में ला रही थी, उस कंपनी के सभी विमानों पर दुनिया भर में रोक लगा दी गई है।