फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: निलंबित दरोगा की पत्नी बोली- पति के कई महिलाओं से हैं संबंध, ये आरोप भी लगाए

Wed, 23 Oct 2024 10:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दरोगा की पत्नी ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर बताया कि महिला दरोगा से संबंध का विरोध करने पर पति ने कनपटी में पिस्टल लगा दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला से अभद्रता और छेड़खानी के मामले में रेलबाजार थाने से निलंबित हुए फेथफुलगंज चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को निलंबित दरोगा की पत्नी प्रियांशी चौधरी ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ऑफिस में प्रियांशी चौधरी ने बताया कि उनकी शादी 22 अप्रैल 2023 में गजेंद्र सिंह से हुई थी। शादी के बाद पता चला कि गजेंद्र के कई महिलाओं और युवतियों से संबंध हैं।

विज्ञापन


उन्हें कई बार फोन पर बात करते हुए पकड़ा भी है। पूछने पर कहते थे कि यह सब ऑफिशियल हैं। शक होेने पर उन्होंने ट्रेस करना शुरू किया तो पता चला कि गजेंद्र के एक महिला दरोगा से भी संबंध हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो गजेंद्र ने उनके सिर पर पिस्टल रख दी थी। वहीं इस संबंध में पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने बताया कि दरोगा की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई है। उसकी जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

ससुराल वालों ने मुझ पर लगा दिए आरोप
पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने इसकी शिकायत अपने ससुरालियों से की तो उन्होंने मेरे खिलाफ ही आरोप लगा दिए। मेरा नंबर कानपुर में कई लोगों को बांट दिया। आरोप लगाया गया कि मैं लड़कों से बात करती हूं। जबकि मेरा नंबर उन्हीं लोगों ने वायरल किया था। इसके साक्ष्य मेरे पास मौजूद हैं। यहां तक कि मेरे देवरों ने मोबाइल हैक कर रखा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें