फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसामऊ उपचुनाव: इरफान की पत्नी नसीम ने भरा पर्चा, छलके आंसू, कहा- पहली बार बिना पति के घर से निकली हूं

Wed, 23 Oct 2024 09:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सीसामऊ सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नसीम सोलंकी ने बुधवार को कोर्ट में पहुंचकर नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान नसीम भावुक हो गईं और कहा कि पहली बार पति की अनुपस्थिति में अकेले घर से निकली हूं।
विज्ञापन
भावुक हुईं नसीम सोलंकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीसामऊ उपचुनाव में बुधवार को निवर्तमान इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी ने पार्टी पदाधिकारियों व अधिवक्ता के साथ एसीएम तृतीय रामशंकर की कोर्ट में पहुंचकर नामांकन पत्र सौंपा। उपचुनाव के लिए अब तक एक ही नामांकन पत्र जमा किया गया है। इससे पहले मीडिया कर्मियों ने बातचीत का प्रयास किया तो वह भावुक हो गईं। रोते हुए कहा कि पहली बार वह पति की अनुपस्थिति में अकेले घर से निकली हैं। इससे पहले कहीं भी आना-जाना होता था तो पति इरफान साथ होते थे। नसीम को उनकी सास ने भी हिम्मत बधाई और आंसू पोंछकर, गले लगाकर नामांकन के लिए रवाना किया। नसीम का बेटा और बेटी भी इस मौके पर उनका साहस बढ़ाने के लिए साथ आए थे।
विज्ञापन


सीसामऊ उपचुनाव का नामांकन 18 से 25 अक्तूबर तक होना है। बुधवार को सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी सपा पदाधिकारियों व समर्थकों के साथ नामांकन करने निकलीं, सरसैया घाट व चेतना चौराहा पर बैरिकेडिंग होने के कारण वाहनों को पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद वह पैदल एसीएम तृतीय कोर्ट के बाहर समर्थकों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। कहा प्रत्याशी के साथ चार लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति है।
Trending Videos
विज्ञापन

इस पर मामूली कहासुनी के बाद सपा जिलाध्यक्ष फजल महमूद, आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई, सपा नेता बंटी सेंगर, अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित के साथ सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी नामांकन कक्ष पहुंची और एसीएम तृतीय रामशंकर को नामांकन पत्र सौंपा। इस दौरान नसीम काफी भावुक दिखीं। वहीं, सड़क पर खड़े समर्थकों ने प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी तो पुलिसकर्मियों ने शांत करा दिया। पुलिसकर्मियों ने बताया 200 मीटर दायरे में इस तरह की कोई गतिविधि नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें