बिहार चुनाव में खपाने के लिए शराब ले जा रहे तस्कर को जीआरपी और आरपीएफ ने दबोचा है। उसके कब्जे से दो प्लास्टिक की बोरी में 12 बोतल अंग्रेजी शराब, 48 केन बियर बरामद हुई है। इसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये आंकी गई है।
सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह और आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक एसएन पाटीदार ने बताया कि बुधवार दोपहर हैरिशगंज पुल के पास एक युवक प्लास्टिक की दो बोरी लाते दिखा। पूछताछ करने पर बताया कि बिहार जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहा है। बोरी दिखाने को कहा तो वह हड़बड़ा गया। तलाशी लेने पर अंग्रेजी शराब और बियर मिली।