फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: मेडिकल कॉलेज में हंगामा, महिला मरीज से दुर्व्यवहार…डॉक्टरों ने की अभद्रता, एचओडी ने की शिकायत

Wed, 10 Sep 2025 02:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में दांत की सफाई कराने आई महिला मरीज से जूनियर डॉक्टरों ने अभद्रता की। विभागाध्यक्ष डॉ. निधि गुप्ता ने दोनों डॉक्टरों के खिलाफ प्रधानाचार्य समेत उच्च अधिकारियों को कार्रवाई के लिए पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
बांदा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर और मरीज के बीच विवाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के डेंटल विभाग में दांत की सफाई कराने आई महिला मरीज से जूनियर डॉक्टरों ने अभद्रता की तो दूसरी ने दांत की सफाई करने से ही मना कर दिया। इस मामले में विभागाध्यक्ष डॉ. निधि गुप्ता ने दोनों जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए प्रधानाचार्य समेत महानिदेशक, चिकित्सा एवं शिक्षा, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा है।

विज्ञापन

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में दंत रोग विभागाध्यक्ष अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ. निधि गुप्ता ने प्रधानाचार्य को दिए पत्र में बताया कि मंगलवार को बेबी खातून की नाम की वृद्ध महिला अपना इलाज कराने के लिए दंत विभाग आईं थीं। इनके दांतों में काफी गंदगी होने की वजह से खाना खाने में दिक्कत हो रही थी। डॉ. निधि ने मरीज को बुलाया था। दांत सफाई के लिए उन्होंने अपनी रशीद भी कटवा ली थी।

महिला मरीज से अभद्र भाषा में बोला
जूनियर डॉ. स्नेहलता काैशिक की ड्यूटी ओटी में थी। उन्होंने मरीज की दांत सफाई से मना कर दिया। उन्होंने तर्क दिया कि तंबाकू खाने वाले मरीज की वह सफाई नहीं करती। इस पर उन्होंने डॉ. स्नेहलता को समझाया कि मसूढ़ों में सूजन है, इसलिए सफाई करनी है, तो उन्होंने अभद्रता की। इस पर वह महिला डॉ. निधि के चेंबर में आ गई। इस बीच वहां जूनियर डॉक्टर सूरज वहां आए और महिला से अभद्रता करने लगे। महिला मरीज से अभद्र भाषा में बोला।

प्रधानाचार्य से की अनुशासनहीनता बरतने की शिकायत
इस दौरान वहा धक्का-मुक्की के दौरान हाथापाई की नौबत का गई। इस दौरान अन्य चिकित्सकों ने बीच-बचाव कराया। डा. निधि का कहना है कि पूर्व में भी वह प्रधानाचार्य से जूनियर डॉक्टर सूरज के अभद्रता की शिकायत कर चुकी हैं। डॉ. सूरज ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। डॉ. निधि ने मरीज के साथ अभद्रता करने और अनुशासनहीनता बरतने की शिकायत प्रधानाचार्य से की है।
विज्ञापन

महिला मरीज और विभागाध्यक्ष के साथ जूनियर डॉक्टरों की ओर से की गई अभद्रता की जानकारी मिली है। डॉ. निधि से लिखित में शिकायत मांगी गई है। शिकायत मिलने पर संबंधित जूनियर डॉक्टरों को नोटिस देकर उनसे जवाब तलब किया जाएगा। इस प्रकरण की जांच कराई जा रही है।  -डॉ. एसके कौशल, प्रधानाचार्य, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें