फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में बड़ी लापरवाही: गंगाघाट स्टेशन पर खुली पड़ीं सिग्नल केबल, ठप हो सकता है कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग

Sat, 20 Dec 2025 10:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गंगाघाट स्टेशन पर अमृत भारत योजना के काम के चलते सिग्नल केबलें खुले में पड़ी हैं, जिससे कानपुर-लखनऊ रूट पर रेल परिचालन ठप होने का खतरा है। आरपीएफ द्वारा बार-बार आगाह करने के बावजूद रेलवे प्रशासन इस गंभीर लापरवाही को अनदेखा कर रहा है।
विज्ञापन
गंगाघाट स्टेशन पर खुले में पड़ीं सिग्नल केबलें - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर इन दिनों अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के अंतर्गत कायाकल्प का काम कराया जा रहा है। कार्यस्थल पर कई जगह सिग्नल केबल खुली पड़ी हैं। ऐसे में किसी दिन शरारतीतत्वों ने खुली केबल से छेड़छाड़ की तो कानपुर-लखनऊ रेल संचालन ठप हो सकता है। इसके बाद भी रेल प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। यह स्थिति तब है, जब दो दिन पहले ही मगरवारा के पास डाउन ट्रैक पर सीमेंट का स्लीपर मिलने की घटना हो चुकी है।

विज्ञापन

वहीं, आरपीएफ का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत रेलवे के जिम्मेदारों से की जा चुकी है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मगरवारा रेलवे स्टेशन के पास डाउन ट्रैक पर दो दिन पहले ही स्लीपर पड़े होने की घटना हो चुकी है, जिसकी जांच अभी चल रही है। इसके बाद भी रेलवे चेत नहीं रहा। गंगाघाट रेलवे स्टेशन यार्ड के पास अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य के चलते खोदाई का कार्य कराया जा रहा है।

विज्ञापन

दोबारा रिमांइडर भेजा जाएगा
यहां से काफी संख्या में सिग्नल केबल समेत अन्य कई जरूरी केबल उन्नाव की ओर निकाली गई हैं। निर्माण कार्य की वजह से यह केबल खुली पड़ी हैं। उधर, आरपीएफ प्रभारी उन्नाव हरीश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने सिग्नल एंड टेलीकाम विभाग व डीआरएम कार्यालय को इसके बारे में अवगत कराया है। इसके बाद भी अनदेखी की जा रही है। दोबारा रिमांइडर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें