अलाव की व्यवस्था न कराए जाने से लोगों में नाराजगी
वहीं, ठंड से बचाव के लिए नगर पालिका की ओर से राजधानी मार्ग दुर्गा मंदिर, पालिका के सामने, पोनी रोड तिराहा, मिश्रा कॉलोनी गांधी चौक स्थल, मरहला चौराहा, गंगाघाट रेलवे स्टेशन, कोतवाली गेट, डाकतार कॉलोनी बम-बम तिराहा समेत 22 स्थानों पर अलाव जलवाए गए। उधर, आनंद घाट गंगातट, नमामि गंगे पार्क मार्ग, मनोहर नगर, चंपापुरवा, कंचन नगर मोड़ समेत अन्य कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न कराए जाने से लोगों में नाराजगी है। पालिका ईओ मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जहां से भी डिमांड आ रही है, वहां अलाव की व्यवस्था कराई जा रही है।