फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दुकानदार ने बिल की पर्ची पर लिखा था इस्लाम द ऑनली सॉल्यूशन, व्यापारी को क्लीन चिट, खत्म होगी एफआईआर

Sun, 24 Oct 2021 11:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में मेस्टन रोड के दुकानदार सालिम को खरीदारी के बिल पर ‘इस्लाम द ओनली सॉल्यूशन’ लिखवाना भारी पड़ा। सोशल मीडिया पर इस बिल का वीडियो वायरल हुआ और मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस कमिश्नर ने जांच बैठा दी थी। इस मामले में अब दुकानदार को क्लीन चिट मिल गई है।
विज्ञापन
संदेश लिखी पर्ची हो रही थी वायरल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुकान के बिल की पर्ची के जरिये धर्म का प्रचार करने वाले मोहम्मद सालिम को पुलिस की जांच में क्लीन चिट मिल गई है। जांच में किसी भी तरह से आपराधिक कृत्य की पुष्टि नहीं हुई। एक भी साक्ष्य पुलिस नहीं जुटा सकी। इसलिए पुलिस केस खत्म करेगी।
विज्ञापन


एक वाक्य लिखने पर व्यापारी पर दर्ज की गई एफआईआर पर अमर उजाला ने सवाल खड़े किए थे। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक दुकान के बिल की पर्ची वायरल हुई थी। पर्ची पर आखिरी में लिखा हुआ था इस्लाम द ऑनली सॉल्यूशन। तमाम लोग इसको मुद्दा बनाकर सवाल खड़े कर रहे थे।

 
विज्ञापन

मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस मूलगंज निवासी रबर दुकानदार मोहम्मद सालिक को पकड़ लाई थी। बगैर गहनता से जांच पड़ताल किए उस पर धार्मिक भावनाएं आहत करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया था। पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली।

किसी भी तरह के अपराध में उसकी संलिप्तता नहीं मिली। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल करते हुए अमर उजाला ने एफआईआर इज द ऑनली सॉल्यूशन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद अफसरों ने आनन-फानन में जांच पूरी की। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि मोहम्मद सालिम की कोई भूमिका नहीं मिली है। जल्द केस को बंद कर दिया जाएगा। 

सालिम के तर्क पर पुलिस की मुहर 
पुलिस की पूछताछ में सालिम ने बताया था कि व्यापार मंदा था। तब उसके पिता ने कहा था कि बिल की पर्ची पर इस्लाम द ऑनली सॉल्यूशन प्रिंट कराओ। इससे बरकत होगी। आस्था होने की वजह से सालिम ने ऐसा किया। सालिम ने न तो किसी दूसरे धर्म की बुराई की थी और न ही कुछ उसमें कुछ आपत्तिजनक था। इसलिए पुलिस जांच में खाली हाथ रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें