फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें फुल, लटककर यात्रा कर रहे यात्री

Tue, 09 Apr 2024 10:52 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सेंट्रल स्टेशन पर एक दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें फुल हैं। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सहूलियत के लिए चलाई जा रहीं स्पेशल ट्रेनें हांफ रही हैं। उनके आने और जाने का सही समय निर्धारित नहीं है, इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को एक दर्जन से अधिक ट्रेनें घंटों देरी से आईं। इन ट्रेनों के स्लीपर और जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं है। यात्री शौचालय और गेट पर लटककर यात्रा करने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन


होली के बाद से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के पूर्वाेत्तर के जिलों से काफी संख्या में यात्री दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर के लिए जा रहे हैं। ये यात्री इन जिलों की औद्योगिक इकाइयों में कार्य करने वाले हैं जो छुट्टी में अपने गांव गए थे। ट्रेनों में भीड़ बढ़ने पर रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया था। कई यात्री कोच के हालात और भीड़ की फोटो भी ट्वीट कर रहे हैं। आनंद विहार पटना स्पेशल 12:30 घंटे, गया स्पेशल आठ घंटे, बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन आठ घंटे, उधना स्पेशल ट्रेन सात घंटे, फरक्का एक्सप्रेस 13483, महाबोधि एक्सप्रेस 12398 दो घंटे लेट रही। ट्वीट में यात्रियों ने स्पेशल ट्रेनों को आउटर पर खड़ा करके अन्य सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों को पास कराने की बात लिखी है।

मरूधर एक्सप्रेस में महिला की हालत बिगड़ी
मरूधर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में महिला यात्री कुसुमा की हालत बिगड़ गई। उनके बेहोश होने पर कोच के एक अन्य यात्री ने ट्वीट किया, जिस पर उनका सेंट्रल स्टेशन पर इलाज हुआ। कुसुमा की तबीयत इटावा स्टेशन क्रॉस करने के बाद बिगड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें