फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में बच्चों संग फंसी कानपुर की बेटी: मुंबई में छिपे अफगान नागरिक गनी ने हिना के भाई को किया कॉल

Fri, 03 Sep 2021 10:25 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हिना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अफगानिस्तान में फंसी बाबूपुरवा निवासी हिना खान के भारत वापसी की कोशिशें जारी हैं। मुंबई पुलिस हिना के पति अफगान नागरिक मोहम्मद गनी को खोजते हुए उसके घर पहुंची लेकिन वह नहीं मिला। पर उसको इसकी भनक लग गई। गनी ने बुधवार देर रात हिना के भाई सोनू को कॉल कर कहा कि आप लोग ऐसा क्यों कर रहे हो।
विज्ञापन


इस ड्रामे से क्या मिल जाएगा। बस जो कार्रवाई की जा रही है उसे रुकवा दीजिए। काबुल एयरपोर्ट खुलते ही हिना भारत लौट आएगी। मैंने एक लाख भिजवा दिए हैं। हिना के भारत आने के बाद उसका और हिना का कोई संबंध नहीं रहेगा। इस बात पर हिना की मां समीरून ने हामी भर दी।

हिना बोली, गई थी काबुल एयरपोर्ट, सब बंद था
हिना ने फोन पर भाई को बताया कि गनी का भाई उसे गुरुवार को काबुल एयरपोर्ट लेकर गया था, लेकिन वहां सब बंद था। वहां किसी भी फ्लाइट का आवागमन नहीं था। बताया कि गनी के भेजे एक लाख रुपये उसे मिल गए हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट खुलते ही वह भारत आ जाएगी। गनी के भाई यासीन ने भी हिना के परिजनों से बात की। उसने हिना के भाई से कहा कि आप लोग भारत में कार्रवाई रुकवा दो। जैसे ही एयरपोर्ट खुलेगा हम हिना को भिजवा देंगे।

पुलिस विभाग द्वारा विदेश मंत्रालय को जो ईमेल भेजा गया था। उसका अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। मुंबई पुलिस के साथ यहां की पुलिस लगातार संपर्क में है। 
विज्ञापन

रवीना त्यागी, डीसीपी साउथ
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें