फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पीएचडी छात्रा के खाते से 1.92 लाख रुपये उड़ाए, सीरिया मूल की है पीड़िता

Fri, 17 Jun 2022 09:18 PM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर।

सार

छात्रा ने बताया कि उन्होंने मेक माई ट्रिप से दिल्ली के एक होटल में कमरा बुक कराया था। लेकिन जब वे वहां पहुंचीं तो होटल बंद हो चुका था। उन्होंने बाद में रिफंड के लिए एप्लाई किया। बाद में उनके पास कंपनी के नाम से एक फोन आया। फोन करने वाले उन्हें एक लिंक भेजा, जिसपर क्लिक करते ही उनके खाते से रुपये कट गए।
विज्ञापन
सीरियाई छात्रा के बैंक खाते से 1.92 लाख उड़ाए - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से PhD कर रही सीरिया मूल की छात्रा मिला जाईद मुरसान के खाते से 1.92 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से ठगों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


मिला जाईद मुरसान आईआईटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग से पीएचडी अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। उनके मुताबिक MakeMyTrip के जरिए उन्होंने 22 मई को दिल्ली के होटल में कमरा बुक किया था। लेकिन जब दिल्ली पहुंचीं तो होटल बंद हो चुका था। इस पर उन्होंने कंपनी की वेबसाइट पर जाकर अपनी रकम को रिफंड करने की मांग की।

उन्होंने बताया कि 28 मई को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी के फंड विभाग का प्रतिनिधि बताते हुए रिफंड के लिए उनके मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक भरने के बाद समिट करते ही उनके खाते से 1.92 लाख रुपये कट गए। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अपराधियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें