फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिख विरोधी दंगा: जिन 1200 दंगाइयों को पुलिस ने छोड़ा था, उन्हीं में से थे हत्यारे

Fri, 17 Jun 2022 06:45 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

एसआईटी की जांच में सामने आया है कि जिन 1200 लोगों को पुलिस ने छोड़ा था उनमें से कई ने सिखों की हत्या की थी। पुलिस ने इन लोगों पर मामूली कार्रवाई करने के बाद छोड़ दिया था। एसआईटी की जांच में पता चला कि जो लोग छोड़े गए थे वही लोग हत्याकांड मेें शामिल रहे थे। तब पुलिस ने उन्हें लूट करने में दिखाया था, दंगों से कोई कनेक्शन नहीं दिखाया था। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआईटी की जांच में सामने आया है कि दंगों के दौरान सिखों की हत्या के साथ-साथ बड़े पैमाने पर लूट की गई थी। पुलिस ने लूटे गए माल के साथ करीब 1200 लोगों को पकड़ा था, मगर उनके खिलाफ मामूली कार्रवाई कर छोड़ दिया गया था। एसआईटी ने जब जांच की तो इन्हीं आरोपियों में कई सिखों के हत्यारे निकले।

विज्ञापन


कानपुर में 127 सिखों की हत्या की गई थी। हत्या व डकैती की धाराओं में केस दर्ज किए गए थे। धीरे-धीरे केसों की विवेचना और खानापूरी कर अधिकतर केसों में फाइनल रिपोर्ट लगा उनको बंद कर दिया गया था। 11 केसों में चार्जशीट लगी थी लेकिन सुबूतों और गवाहों की कमी की वजह से आरोपी छूट गए थे। एसआईटी ने जांच की तो पता चला कि दंगों के बाद पुलिस ने करीब 12 सौ लोगों को पकड़ा था। बरामदगी की लिखापढ़ी कर मामला रफादफा कर दिया था। एसआईटी की जांच में पता चला कि जो लोग छोड़े गए थे वही लोग हत्याकांड मेें शामिल रहे थे। तब पुलिस ने उन्हें लूट करने में दिखाया था, दंगों से कोई कनेक्शन नहीं दिखाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें