फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Robbery: चोरों का नहीं लगा सुराग, संदिग्धों से पूछताछ जारी, एसबीआई में 94 लाख का सोना हुआ था चोरी

Wed, 28 Dec 2022 12:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
kanpur bank robbery - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में एसबीआई की भौंती शाखा में सुरंग खोदकर 94 लाख का सोना चोरी करने के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। लगातार संदिग्धों से पूछताछ जारी है। मंगलवार को पुलिस ने आठ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था, जिसमें से तीन किसानों को छोड़ दिया है। बाकियों से जानकारी जुटा रहे हैं।

विज्ञापन


कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही है। गुरुवार रात को बैंक में सुरंग बनाकर चोर दाखिल हुए थे। वहां रखा 1.812 किलो सोना पार कर ले गए थे। दूसरे दिन पुलिस को जानकारी हुई थी। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस के जरिये सुराग तलाशा जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें