फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर नेता प्रतिपक्ष पर रिपोर्ट

Sun, 12 Jun 2022 01:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आरोप है कि टीवी डिबेट के दौरान नेता प्रतिपक्ष विधायक लाल बिहारी यादव द्वारा देवी देवताओं पर अत्यंत अभद्र और अश्लील टिप्पणियां की गईं। जिससे हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रायपुरवा थाना क्षेत्र के देव नगर निवासी अंकित बाजपेई ने शिक्षक विधायक समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव के खिलाफ रायपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि नेता प्रतिपक्ष ने न्यूज चैनल पर टीवी डिबेट के दौरान देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की।
विज्ञापन


अंकित ने बताया कि छह जून को वह घर में एक न्यूज चैनल देख रहे थे। आरोप है कि टीवी डिबेट के दौरान नेता प्रतिपक्ष विधायक लाल बिहारी यादव द्वारा देवी देवताओं पर अत्यंत अभद्र और अश्लील टिप्पणियां की गईं। जिससे हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचा है। थाना प्रभारी ने बताया कि अंकित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें