कानपुर में माता सीता पर अभद्र टिप्पणी करना भारी पड़ गया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्टर दर्ज की है। इंस्पेक्टर रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
माता सीता पर अभद्र टिप्पणी करने पर पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। जरौली फेज दो निवासी रोशनी पालीवाल ने बताया कि उनके पति संतोष पालीवाल के गुजैनी स्थित ऑफिस में जगजीवन लाल माता सीता पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। पति ने विरोध किया तो अन्य समुदाय के दो युवक भी जगजीवन का समर्थन करने लगे।
विज्ञापन
इस पर राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर से शिकायत की। पूनम कपूर के निर्देश पर गुजैनी पुलिस ने जगजीवन लाल व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर रविशंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।