फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: किशोरी को खेत में खींचकर किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर जान से मारने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 14 Aug 2021 09:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कानपुर देहात के सिकंदरा में थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गुरुवार शाम युवक ने खेत में खींचकर दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी। किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि सिकंदरा से घर जाते समय मुगलरोड पर बेटी को नंदना गांव का अंकित कटियार उर्फ बाबू कोल्ड स्टोर के पीछे की तरफ खेत में खींच ले गया।
विज्ञापन


जहां उससे दुष्कर्म किया। जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

एसपी के आदेश पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज 
पुखरायां के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने एसपी को बताया कि सचेंडी निवासी शिवा के मामा उसके गांव में रहते हैं। मामा के घर आने के दौरान शिवा ने उससे दोस्ती की। 10 जुलाई को शिवा गांव आया और उसे घुमाने के लिए अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


इस दौरान शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें उसकी मां कांति देवी की भी सहमति रही। वहीं जब पिता व दादी ने शिवा से शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। अब जान से मारने की धमकी देता है। मामले में उप निरीक्षक चैनपाल सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर मा व बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर शादी से किया इंकार
बहुआ में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ बांदा के युवक ने दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बांदा जिले के पैलानी थानाक्षेत्र के एक युवक की ललौली थानाक्षेत्र के एक गांव में ननिहाल है। जहां युवक का अक्सर आना-जाना रहता था। करीब 15 माह पहले युवक का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग हो गया।

युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जिससे वह आठ माह की गर्भवती हो गई। अब आरोपी ने शादी से मना कर दिया है। मामले की तहरीर पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी को पकड़ लिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव के बताया कि तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें