कानपुर में गुरुवार को भी लर्निंग लाइसेंस के 50 से अधिक आवेदक आरटीओ कार्यालय पहुंचे और काउंटर बंद देख हंगामा करने लगे। एआरटीओ प्रशासन उदयवीर सिंह, आरआई ललित सिंह और जय सिंह ने आवेदकों को समझाया कि लाइसेंस का सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं है। अगला मैसेज लखनऊ से ही आएगा तभी आप लोगों को जानकारी होगी।
तब जाकर मामला शांत हुआ और आवेदक वापस गए। आरटीओ कार्यालय 26 मई से खुला है। सॉफ्टवेयर अपडेट न होने से लाइसेंस संबंधी काम नहीं होने हैं। इसके बावजूद लखनऊ से लर्निंग लाइसेंस की डेट आवेदकों को दे दी गई है। आरटीओ कार्यालय में 2 दिन से आवेदक पहुंच रहे हैं।