फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: जिसके अपहरण के आरोप में काटी जेल वो लॉकडाउन में पहुंचा गांव, जानिए क्या है पूरा मामला

Fri, 29 May 2020 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
रसूलाबाद के क्वारंटीन सेंटर पर मौजूद गोविंद। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी एक किशोर मुंबई में कैटरिंग का काम करता रहा और उसके परिजनों ने गांव के चार भाइयों के खिलाफ उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इनमें से एक व्यक्ति जेल में भी रहा। जमानत मिलने पर वह बाहर आया।
विज्ञापन


अब चार साल बाद लॉकडाउन के कारण किशोर घर लौटा तो इसका खुलासा हुआ। मुनौरापुर निवासी रामजीवन कठेरिया का 16 वर्षीय बेटा गोविंद वर्ष 2016 में दिल्ली गया था। वह वहां से वह लापता हो गया था। पिता ने गांव के सुनील कुमार, उसके तीन भाइयों दीपू, मान सिंह, रीतू पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
 
विज्ञापन

पुलिस ने सुनील को जेल भेजा था। बाद में वह जमानत पर बाहर आया था। गोविंद 24 मई को अचानक गांव पहुंचा। गांव के लोग उसे देखकर अचरज में पड़ गए। सुनील ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। गोविंद ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई में कैटरिंग का काम करता था।

लॉकडाउन में काम छिनने व अन्य प्रवासी मजदूरों को घर लौटते देखा तो ट्रेन से लौट आया। पुलिस ने गोविंद को क्वारंटीन सेंटर भेजा है। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि गोविंद ने पूछताछ में बताया कि गलत ट्रेन पर सवार होने से वह भटक कर मुंबई पहुंच गया था। इसकी जानकारी परिजनों को थी। 

गोविंद के अपहरण में सुनील, उसके भाई दीपू, मान सिंह, रीतू पर उसी समय रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सुनील की गिरफ्तारी हुई थी। वह जमानत पर अगस्त, 2018 से बाहर है। गलत रिपोर्ट दर्ज कराने पर गोविंद के पिता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें