उत्तर प्रदेश के कानपुर में मेट्रो निर्माण का कार्य बहुत तेजी से हो रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर से नौबस्ता तक एलीवेटेड मेट्रो ट्रैक बिछाने के लिए 29 नवंबर को टेंडर होने हैं। दिसंबर में तकनीकी अध्ययन के बाद नए साल में कार्यादेश जारी किया जाएगा। 2022 में निर्माण शुरू हो जाएंगे।
कानपुर में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने ट्रांसपोर्ट नगर से नौबस्ता तक मेट्रो निर्माण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए 29 नवंबर को टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। 2024 तक यह काम पूरा होना है। इसके बाद आईआईटी से नौबस्ता तक 23.80 किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो दौड़ने लगेगी।
विज्ञापन
यूपीएमआरसी ने कॉरिडोर-1 के पहले फेज के तहत आईआईटी से मोतीझील तक एलीवेटेड ट्रैक का निर्माण कराया है। इसी कॉरिडोर के दूसरे चरण में चुन्नीगंज से माल रोड होते हुए नरोना चौराहा (नयागंज मेट्रो स्टेशन) तक भूमिगत मेट्रो का निर्माण शुरू हो गया है।
तीसरे चरण में नरोना चौराहे से ट्रांसपोर्ट नगर तक भूमिगत मेट्रो निर्माण के लिए आए टेंडरों का तकनीकी अध्ययन चल रहा है। इसी कॉरिडोर में चौथे व अंतिम फेज में ट्रांसपोर्ट नगर से नौबस्ता तक एलीवेटेड मेट्रो ट्रैक बिछाने के लिए 29 नवंबर को टेंडर होने हैं।
विज्ञापन
दिसंबर में तकनीकी अध्ययन के बाद नए साल में कार्यादेश जारी किया जाएगा। 2022 में निर्माण शुरू हो जाएंगे। इसी बीच कॉरिडोर-2 के तहत सीएसए से बर्रा-8 तक भी मेट्रो ट्रैक बिछाने की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार 2025 से दोनों कॉरिडोर में मेट्रो ट्रेन दौड़ने लगेगी।