फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लुधियाना में हरदोई के दंपती ने लगाई फांसी, ममेरी बहन को पंखे की रॉड से लटकते मिले शव

Mon, 15 Nov 2021 03:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

अखिलेश के पिता सियाराम ने बताया कि पुत्र और बहू अकेले ही लुधियाना में रहते थे। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
अखिलेश और रीता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रूही निवासी नवदंपती ने लुधियाना में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पांच माह पहले ही दोनों का विवाह हुआ था। घटना की वजह पता नहीं है। रूही निवासी अखिलेश (27) लुधियाना में धागा बनाने की फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन


पांच जुलाई को उसका विवाह टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गुरदयालपुरवा निवासी रीता (25) के साथ हुआ था। दिवाली पर अखिलेश और रीता गांव आए थे। सात नवंबर को दोनों वापस लुधियाना चले गए थे। लुधियाना में दोनों मेहरबान थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवंत विहार में किराये पर रहते थे।

पास में ही अखिलेश के मामा की पुत्री संध्या भी परिजनों के साथ रहती है। रविवार सुबह जब अखिलेश और रीता काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो संध्या वहां गई। कमरे में जाकर देखा तो पंखे की रॉड से दोनों एक ही रस्सी के अलग-अलग छोर से फांसी पर लटकते मिले।
विज्ञापन


उसने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। रविवार को ही लुधियाना में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सोमवार सुबह परिजन शव लेकर गांव आए और अंतिम संस्कार किया। युवक चार भाई-बहनों में बड़ा था। अखिलेश के पिता सियाराम ने बताया कि पुत्र और बहू अकेले ही लुधियाना में रहते थे। घटना की कोई वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें