फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नमी से बढ़ा धूल-धुआं, हवा में जहर बढ़ा, रेड जोन को भी पार कर गया कानपुर का प्रदूषण

Tue, 09 Nov 2021 11:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नेहरूनगर और आईआईटी के आसपास के क्षेत्र में एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 400 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। नेहरूनगर में एक्यूआई 460 और आईआईटी के आसपास 422 तक पहुंच गया।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा की वजह से बढ़ी नमी ने शहर की हवा में और जहर घोल दिया है। इसके चलते सड़कों व निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल और वाहनों के धुएं के हानिकारक कण वातावरण की निचली सतह पर ही जमा हो रहे हैं।
विज्ञापन


यही वजह रही कि सोमवार को सीजन में पहली बार शहर के दो क्षेत्रों में प्रदूषण की स्थिति लाल निशान के भी पार चली गई। नेहरूनगर और आईआईटी के आसपास के क्षेत्र में एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 400 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

नेहरूनगर में एक्यूआई 460 और आईआईटी के आसपास 422 तक पहुंच गया। बाकी क्षेत्रों में भी प्रदूषण काफी खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। सुबह के समय दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में जब एक्यूआई 401 था, उस समय कानपुर में 450 तक पहुंच गया था।
विज्ञापन


दिन में धूप निकलने के बाद इसमें थोड़ी कमी आई, लेकिन शाम पांच बजे से यह फिर बढ़ना शुरू हो गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, ज्यादातर क्षेत्रों में अभी भी सड़कों की खराबी से धूल उड़ रही है, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है।

कहां कितनी जहरीली हवा (एक्यूआई में)
ब्रह्मदेव चौराहा, नेहरूनगर क्षेत्र - 460
आईआईटी के आसपास - 422
किदवईनगर चौराहे के आसपास - 370
एनएसआई कल्याणपुर क्षेत्र - 362
विज्ञापन

एक्यूआई को ऐसे समझें
0-50 सामान्य (हरा)
51-100 नुकसानदेह। खासकर बच्चों, बुजुर्गों व सांस के मरीजों के लिए (पीला)
101-150 संवेदनशील स्थिति (नारंगी) 
151-200 रेड जोन (लाल)
 201-300 अतिसंवेदनशील (बैंगनी)
 300 से अधिक, खतरनाक स्थिति (मेहरून) 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें