फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पीएम आईआईटी मेट्रो स्टेशन में देखेंगे ‘रामसेतु’, तैयार किया जा रहा है वीवीआईपी रूम

Mon, 13 Dec 2021 09:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रधानमंत्री आईआईटी स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन का लोकार्पण करेंगे। वह मेट्रो ट्रेन के पहले यात्री भी बनेंगे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने इस स्टेशन की दीवारों में चित्रकारी के माध्यम से रामराज्य से लेकर अब तक की इंजीनियरिंग का प्रस्तुतीकरण किया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 28 दिसंबर को आईआईटी मेट्रो स्टेशन में लोकार्पण से पहले दीवार में बनाई गई रामसेतु की डिजाइन दिखाने की तैयारी है। टिकटघर के पास बनी इस डिजाइन में नल, नील सेतु बनाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आईआईटी स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन का लोकार्पण करेंगे। वह मेट्रो ट्रेन के पहले यात्री भी बनेंगे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने इस स्टेशन की दीवारों में चित्रकारी के माध्यम से रामराज्य से लेकर अब तक की इंजीनियरिंग का प्रस्तुतीकरण किया है।

इस स्टेशन में पीएम के लिए वीवीआईपी रूम तैयार किया जा रहा है। इसी तरह लाला लाजपत राय मेट्रो स्टेशन (हैलट मेट्रो स्टेशन) की दोनों तरफ की दीवारों में चिकित्सा से संबंधित और अन्य मेट्रो स्टेशनों में जेके मंदिर, बैराज सहित विभिन्न तरह की चित्रकारी की गई है। यूपीएमआरसी के अधिकारी ने बताया कि पीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। कोशिश की जा रही है कि पीएम का ज्यादा से ज्यादा समय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें