फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur: धर्म छिपाकर किया महिला का शारीरिक शोषण, अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने की दी धमकी

Mon, 20 Jun 2022 06:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। धर्म छिपाकर महिला का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गुजैनी में युवक ने धर्म छिपाकर महिला कर्मचारी से दोस्ती की। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। राजफाश होने पर युवती की अश्लील फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। वरुण विहार निवासी युवती ने बताया कि वह युवक के साथ दादा नगर स्थित फैक्टरी में काम करती थी।
विज्ञापन


उसने अपना धर्म छिपाकर नजदीकियां बढ़ाईं। बाद में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। एक साल बाद उसके गैर समुदाय और शादीशुदा होने का पता चला। उसकी एक बेटी भी है। जब उससे दूरियां बनाना शुरू किया तो उसे बदनाम करने की धमकी दी। आरोप है कि युवक ने जबरन धर्मांतरण का भी दबाव बनाया। युवक की शिकायत पीड़िता ने गुजैनी थाने में की है। थाना प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें