फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जुआरी संदीप पाल के साथ दो दरोगाओं की फोटो वायरल, डीसीपी ने दिए जांच के आदेश

Mon, 14 Nov 2022 09:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
जुआरी संदीप पाल के साथ दो दरोगाओं की फोटो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में पुलिस की छवि पर कुछ पुलिसकर्मी धब्बा लगा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बर्रा थाने से जुड़ा है। जहां पर तैनात दो दरोगाओं की एक सम्मान समारोह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। दोनों दरोगाओं का सम्मान शातिर जुआरी संदीप पाल करता दिख रहा है।

विज्ञापन


गुजैनी में आठ नवंबर को एक कीर्तन का आयोजन किया गया। आयोजन संदीप पाल ने किया था। संदीप पर करीब दस केस जुआ संबंधी दर्ज हैं। इसके बावजूद उसके कार्यक्रम में यादव मार्केट चौकी प्रभारी गीता सिंह व दरोगा भूप सिंह पहुंचे। संदीप ने इन दोनों को सम्मानित किया। सोशल मीडिया पर अब ये तस्वीरें वायरल हैं।

संदीप लगातार बड़े जुआ करवा रहा है। बीते दस अक्तूबर को बर्रा पुलिस ने ही उसको पकड़ा था। वह अपने आधा दर्जन साथियों संग जेल भेजा गया था। जेल से छूटने के बाद उसने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह से सवाल उठता है कि क्या कुछ पुलिसकर्मी उसके करीबी हैं। इसलिए उनका सम्मान किया। उसकी आड़ में वह जुआ भी करवाता रहता है। डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें