फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: होली में घर जाने वालों की सेंट्रल स्टेशन पर उमड़ी भीड़, सीट के लिए करनी पड़ी मशक्कत

Wed, 12 Mar 2025 10:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सेंट्रल स्टेशन पर गुरुवार को होली में घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। दरवाजों पर खड़े यात्रियों को धक्का देकर लोग सवार हुए और गलियारा, दरवाजे व शौचालय के पास खड़े होकर सफर किया।
विज्ञापन
सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली में घर जाने वाले यात्रियों का हुजूम सेंट्रल स्टेशन पर गुरुवार को उमड़ा। हर प्लेटफॉर्म पर भीड़ दिखी। स्पेशल ट्रेनों में भी भीड़ के कारण सीट के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। बुधवार शाम चौरीचौरा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर-6 पर पहुंची तो उसमें पैर रखने तक की जगह नहीं थी। दरवाजों पर खड़े यात्रियों को धक्का देकर लोग सवार हुए और गलियारा, दरवाजे व शौचालय के पास खड़े होकर सफर किया। यही हाल करीब हर ट्रेन का रहा।
विज्ञापन



लंबे रूट वाली ट्रेनों में सीट नहीं
दिल्ली-हावड़ा, मुंबई, अहमदाबाद व बिहार रूट की ट्रेनों में लोगों को सीट नहीं मिली। वेटिंग लिस्ट कंफर्म नहीं हुई और तत्काल में भी राहत नहीं मिली। टिकटें कंफर्म नहीं हुईं तो लोड होली स्पेशल ट्रेनों पर आ गया। इस कारण इनमें भी यात्रियों ने खड़े-खड़े सफर किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इन ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची
महानंदा, पटना कोटा, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस, श्रमशक्ति, कालिंदी एक्सप्रेस, नार्थ ईस्ट, सीमांचल, संपर्क क्रांति व गया आनंद विहार समेत करीब दो दर्जन से अधिक ट्रेनों में यात्रियों को सीट नहीं मिली। लंबी दूरी की ये ट्रेनें ही लोगों को पसंद आती हैं।

गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहरेंगी दो जोड़ी विशेष ट्रेनें
रेल प्रशासन ने होली पर दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। आनंद विहार से जोगबनी जाने वाली ट्रेन 12 व 13 मार्च को चलेगी। जोगबनी से आनंद विहार जाने वाली गाड़ी 14 व 15 मार्च को रवाना होगी। (04074) 13 मार्च सुबह 2.20 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहरकर 02.25 बजे रवाना होगी और रात 11:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वापसी में (04073) जोगबनी से चलकर 14 मार्च की रात 23.40 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। पांच मिनट का रुकेगी। अगले दिन सुबह 8.25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वहीं, आनंद विहार से 13 मार्च को चलने वाली ट्रेन 14 मार्च को 2.20 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। 2.25 बजे चलकर रात 11:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी। उधर, 15 को जोगबनी से वापसी में यह ट्रेन गोविंदुपुरी स्टेशन पर रात 23.40 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें