कानपुर में घाटमपुर कस्बे के पश्चिमी इलाके में स्थित पचपीरन तालाब के अब दिन बहुरेंगे। 28 बीघे से अतिक्रमण के चलते आधे से कम रह गए इस तालाब को वन विभाग वेट लैंड (जल भूमि) के रूप में चयनित कर शासन को भेजा है। स्वीकृति मिलते ही इसे बड़े जलाशय का रूप दिया जाएगा। इसी के चलते गुरुवार को एसडीएम व ईओ ने तालाब का निरीक्षण कर अतिक्रमण देखा।
उसे अब जल्द हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि 28 बीघे के इस तालाब को भूमाफियाओं की नजर लग जाने से यह आधे से भी कम रह गया है। तालाब की भूमि पर बड़ी संख्या में कई-कई मंजिल के भवन खड़े हो चुके हैं। इससे तालाब दायरा सिमटता जा रहा है, लेकिन अब जल्द ही इसका कायाकल्प होने की उम्मीद जग उठी है। वन विभाग ने इसे वेट लैंड के रूप में चयनित किया है।