फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में सहायक मशीनिस्ट कोर्स शुरू, PMKVY के तहत युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Thu, 12 Mar 2026 02:32 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। संस्थान की प्रयोगशाला में सहायक मशीनिस्ट–लोहा एवं इस्पात कोर्स की शुरुआत की गई है। यह प्रशिक्षण 420 घंटे का होगा और लगभग 70 दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
आईआईटी में छात्रों को जानकारी देते प्रो तरुण गुप्ता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत आईआईटी कानपुर में कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। संस्थान की इमैजिनियरिंग लैब में असिस्टेंट मशीनिस्ट-आयरन एंड स्टील कोर्स शुरू किया गया है। यह प्रशिक्षण 420 घंटे का होगा और लगभग 70 दिनों तक चलेगा। प्रतिभागियों को रोजाना छह घंटे प्रशिक्षण दिया जाएगा। आने वाले समय में इसी योजना के तहत रोबोटिक्स और ऑटोमेशन से जुड़े अन्य कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से लैस करना और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को मजबूत बनाना है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक मणींद्र अग्रवाल और डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट तरुण गुप्ता के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय प्रो. बिशाख भट्टाचार्य और डॉ. अमनदीप सिंह ओबेरॉय कर रहे हैं। पहले चरण में कानपुर के लगभग 40 युवाओं ने इस कोर्स के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें 10वीं पास या आईटीआई कर रहे छात्रों को मशीनिंग, ड्राइंग, नाप-जोख और मेटल कटिंग सिखाया जाएगा। चरणबद्ध तरीके से पहले चरण में लगभग 360 विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र के लिए कुशल और तैयार मानव संसाधन तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें