फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पाता में मालगाड़ी बेपटरी होने से एक घंटा बंद रहा ट्रेनों का संचालन, आठ ट्रेनें फंसी रहीं

Wed, 17 Nov 2021 12:22 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर के फफूंद और अछल्दा के बीच पाता रेलवे स्टेशन के पास लूपलाइन में मालगाड़ी का ब्रेकयान मंगलवार तड़के बेपटरी हो गया। इससे दिल्ली-हावड़ा रूट की कई ट्रेनों का संचालन एक घंटे तक बाधित रहा। दुर्घटना राहत ट्रेन ने बोगी को हटाकर अलग किया और ट्रेनों का संचालन शुरू कराया। 
विज्ञापन


मालगाड़ी के ब्रेकयान के दो चक्के दिल्ली से आने वाली डाउन लाइन पर मंगलवार सुबह 4:09 बजे पाता स्टेशन के पास से गुजरने के दौरान बेपटरी हो गया। दो चक्के नीचे उतर गए थे। एआरटी से सुबह 5:20 बजे लाइन क्लीयर हुई तो पीछे फंसी ट्रेनों को गुजारा गया।

लूपलाइन की वजह से डाउन लाइन पर संचालन बंद रहा था लेकिन जैसेे ही लाइन चालू हुई तो ऊंचाहार एक्सप्रेस पहले गुजारी गई। इसके पीछे कानपुर आने वाली श्रमशक्ति एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, मड़ुआडीह एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों को गुजारा गया।
विज्ञापन


प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि ट्रैक सवा घंटे बाद क्लीयर हो गया था। श्रमशक्ति एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल पर लेट हो गई। ऊंचाहार और अन्य ट्रेनें पौने से एक घंटे तक आकर अपने अपने स्टेशन रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें