फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कोहरे के कारण नए साल पर नहीं उड़ा कोई विमान, 40 ट्रेनें लेट,1200 से अधिक यात्रियों ने निरस्त कराए टिकट

Mon, 02 Jan 2023 10:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चकेरी एयरपोर्ट पर दृश्यता दोपहर 12 बजे तक 600 मीटर से कम होने पर मुंबई की दो, बंगलूरू और दिल्ली की एक-एक फ्लाइटें निरस्त रहीं। इसके अलावा रोडवेज की 23 बसें सुबह के वक्त कोहरा होने से निरस्त रहीं। 40 से अधिक ट्रेनें एक से पांच घंटे लेट रहीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2023 के पहले दिन कोहरे की वजह से रविवार को चारों विमान निरस्त रहे। विमान कंपनियों ने यात्रियों को मैसेज भेजकर सूचना दी थी लेकिन 14 यात्री मैसेज न देख पाने की वजह से एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से उन्हें लौटना पड़ा। साल 2022 के आखिरी दिन भी चारों विमान निरस्त रहे थे। चकेरी एयरपोर्ट पर दृश्यता दोपहर 12 बजे तक 600 मीटर से कम होने पर मुंबई की दो, बंगलूरू और दिल्ली की एक-एक फ्लाइटें निरस्त रहीं। इसके अलावा रोडवेज की 23 बसें सुबह के वक्त कोहरा होने से निरस्त रहीं। 40 से अधिक ट्रेनें एक से पांच घंटे लेट रहीं। करीब 1200 से अधिक यात्रियों ने आरक्षित टिकट निरस्त कराए। 

विज्ञापन


दोपहर बाद सेंट्रल पर भीड़ रही
ट्रेनों के देरी से चलने की वजह से और रविवार का दिन होने से सुबह के वक्त सेंट्रल स्टेशन पर यात्री कम रहे। दिल्ली-हावड़ा रूट की लगभग सभी ट्रेनें लेट रहीं। 40 से अधिक ट्रेनें तीन से पांच घंटे तक देरी से स्टेशन आईं और गईं। प्लेटफार्मों पर सुबह सन्नाटा रहा। दोपहर 12 बजे के बाद स्टेशन पर भीड़ उमड़ी। सिटी साइड और कैंट साइड स्टेशन की दुकानों में भीड़ रही। खासकर चाय पीने के लिए लोग स्टेशन के बाहर निकले। 
घंटों देरी से चलने के कारण ट्रेनें जैसे ही प्लेटफार्म पर रुकीं, तो यात्री खानपान के स्टॉल पर टूट पड़े। ट्रेन नंबर 12312 कालका मेल जैसे ही प्लेटफार्म नंबर छह पर दोपहर तीन बजे रुकी तो यात्री खाने पीने के सामान के लिए स्टॉलों पर टूट पड़े। रविवार को श्रमशक्ति एक्सप्रेस चार घंटे, वंदेभारत एक्सप्रेस सवा दो घंटे, ब्रह्मपुत्र मेल चार घंटे, प्रयागराज तीन घंटे, मगध तीन घंटे, भुवनेश्वर राजधानी तीन घंटे, सियालदह राजधानी तीन घंटे, स्वर्ण शताब्दी एक घंटे, पुरी दो घंटे, पुरुषोत्तम दो घंटे, अजमेर सियालदह एक्सप्रेस तीन घंटे सहित कई प्रमुख ट्रेनें लेट रहीं।
विज्ञापन


कोहरे की वजह से ऊधमपुर स्पेशल निरस्त
रेलवे ने कोहरे की वजह से ट्रेन नंबर 04141/04142 सूबेदारगंज-उधमपुर सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस को विस्तार देने के बजाय रद्द कर दिया है। अब यह ट्रेन नहीं चलेगी। पहले सूबेदारगंज से चलने वाली ट्रेन को दो जनवरी से 30 जनवरी तक और ऊधमपुर से चलने वाली ट्रेन को तीन से 31 जनवरी तक बढ़ाया गया था। यह जानकारी एनसीआर की पीआरओ रागिनी सिंह ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें