फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Nikay Chunav: ईवीएम में गड़बड़ियां! अब निजी वाहन से ले जाने का मामला, एजेंटों-अधिकारियों में कहासुनी

Thu, 11 May 2023 11:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में ईवीएम की खराब मशीनों के बाद अब निजी वाहन से ले जाने का मामला सामने आया है। एजेंटों का आरोप है कि अधिकारी बिना बताए पोलिंग सेंटर से छह मशीनें ले गए। उसका उन्होंने विरोध किया।
विज्ञापन
निजी वाहन से ईवीएम ले जाने का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में काकादेव थाना क्षेत्र के वार्ड 86 स्थित बीएसएस इंटर कालेज के निजी वाहन में ईवीएम ले जाने का मामला सामने आया। मतदान केंद्र में पोलिंग एजेंटों ने अधिकारी पर बिना किसी जानकारी के वोटिंग मशीन ले जाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

एजेंटों का आरोप है कि अधिकारी बिना बताए पोलिंग सेंटर से छह मशीनें ले गए। उसका उन्होंने विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई। इसके बाद में अधिकारियों ने बताया कि छह मशीनें खराब थी, जिसके चलते उन्हें ले जाया गया है।
बता दें कि कानपुर में ईवीएम की खराबी के कारण करीब दो घटें तक मतदान ठप रहा। इस कारण मतदाताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे तक महापौर पद के लिए 42 और पार्षद पद पर 45 ईवीएम खराब हुई। कई बूथ पर मॉक पोल तक नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें