फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: खुद पीड़ित बन थाने पहुंचा था नाइजीरियन ठग, पुलिस की पूछताछ में हुआ ठगी का खुलासा

Sat, 18 Sep 2021 01:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में स्वरूपनगर की एक कंपनी के लोन खाते से 2.45 करोड़ की ठगी के मामले में एक और खुलासा हुआ है। नाइजीरियन ठग खुद ही पीड़ित बनकर बरेली के फरीदपुर थाने में मदद मांगने पहुंचा था, लेकिन पुलिस की पूछताछ में ठगी का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन


बरेली पुलिस ने नाइजीरियन रॉबर्ट को गिरफ्तार किया था। ठगी की रकम को वह अपने हिस्सेदारों के खातों में मंगवाता था। स्वरूपनगर की कंपनी से ठगी गई रकम भी नाइजीरियन ने अपने साथियों मेहंदी हसन और अरबाज खान के खातों में डलवाई थी।

जब उन लोगों ने रॉबर्ट को रुपये देने से मना किया तो वह फरीदपुर थाने में इनवेस्टमेंट एजेंट बनकर पहुंचा और रुपये दिलाने की मांग की। कहा आरोपी उसका कमीशन नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने रॉबर्ट के पासपोर्ट और वीजा की जांच की तो वीजा एक्सपायरी निकला। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की तो वह फंस गया। 
विज्ञापन


दिल्ली के खातों में भी ट्रांसफर की गई रकम
क्राइम ब्रांच को दिल्ली के कुछ खातों में भी रकम ट्रांसफर किए जाने की सूचना मिली है। इस पर क्राइम ब्रांच जांच पड़ताल के लिए दिल्ली जाएगी। खातों की जानकारी कर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें