कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार को एक बैग से ज्वैलरी के साथ ही 50 कैरेट के छोटे-बड़े डायमंड भी मिले हैं। इनकी कीमत भी लाखों में है। सूत्रों ने बताया कि चारों को हैंडलर को माल देना था।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर डेढ़ करोड़ के सोने के गहनों और बिस्कुट की डिलीवरी शहर में दूसरे हैंडलरों को दी जानी थी। अलग-अलग बैगों में गहनों के पैकेट बनाए गए थे। इसके ऊपर मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। अब आयकर विभाग पकड़े गए युवकों और इनके पास से मिले फोन नंबरों और पैकेटों के ऊपर दर्ज नंबरों की केवाईसी की जानकारी जुटा रहा है।
विज्ञापन
दो युवकों के बयान भी आयकर अफसरों ने दर्ज किए हैं। ज्वैलरी के साथ ही 50 कैरेट के छोटे-बड़े डायमंड भी मिले हैं। इनकी कीमत भी लाखों में है। सूत्रों ने बताया कि चारों को हैंडलर को माल देना था।
लेकिन बारिश के चलते दूसरा व्यक्ति नहीं पहुंचा और संदिग्ध गतिविधियों के चलते बृहस्पतिवार सुबह सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी ने उन्हें पकड़ा और मामले का खुलासा किया। सूत्रों ने बताया कि इनके पास से ज्वैलरी आदि के कच्चे और पक्के पर्चे भी मिले हैं। जिनका मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
तस्करी के मिल रहे संकेत
कानपुर। सूत्रों ने बताया कि कोरियर कंपनी की भूमिका मामले में संदिग्ध मिल रही है। माना जा रहा है कि बेहद संगठित तौर पर कानपुर समेत देश भर के अलग-अलग हिस्सों से सोने-डायमंड की तस्करी की जा रही है। पकड़े गए युवकों के पास छोटे-बड़े अलग-अलग कैरेट के डायमंड भी मिले हैं। शहर सराफा कारोबार का गढ़ है।