फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गंगा में नहाते समय छह लोग डूबे, एक की मौत, मौके पर पहुंची एसडीआरएफ

Tue, 04 Oct 2022 04:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में गंगा स्नान के दौरान छह लोग नदी में डूब गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि गोताखोर अन्य सभी की तलाश में जुटे हुए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद पहुंची एसडीआरएफ की टीमें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र में कोठी घाट पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। गंगा नहाने के दौरान युवक-युवतियों सहित छह लोग नदी में डूब गए, जिसमें से एक युवक की मौत हो गई। वहीं, स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक सभी स्नान कर रहे लोग आंखों से ओझल हो गए। आनन-फानन मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों और परिजनों को दी गई।

विज्ञापन


मौके पर भारी पुलिस फोर्स और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। दोपहर करीब डेढ़ बजे गोताखोरों ने एक युवक को बेसुध हालत में नदी से खोज निकाला। बाकियों की तलाश के लिए लगातार टीमें सक्रिय हैं। गंगा में डूबे लोग फर्रुखाबाद और कानपुर नगर के कल्याणपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस की टीमें स्थानीय गोताखोरों के साथ नदी में खोजबीन में जुट गई है। मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बिलहौर, शिवराजपुर और अन्य थानों की पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गंगा तट पर मौजूद है। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची एसडीआरएफ
बिल्हौर के आकिन कोठी घाट पर हुए हादसे के बाद आईजी, डीएम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं, घटनास्थल पर एसडीआरएफ की टीमें भी पहुंच गई हैं। बता दें कि नदी में डूबने वालों को लेकर मुख्यमंत्री के हवाले से कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जिलाधिकारी से बातकर तत्काल राहत पहुंचाने को कहा है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही कोरथा गांव में चेक वितरण कार्यक्रम को बीच में छोङ जिलाधिकारी तुरंत बिल्हौर के रवाना हाे गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें