फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कानपुर न्यू एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकर्पण आज, 16 गुना बड़ा...भरपूर सुविधाएं, जानें क्या है खास

Fri, 26 May 2023 08:09 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur New Airport Terminal: कानपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बनकर तैयार हो गया है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इसका शुभारंभ करेंगे। इसी के साथ शहरियों की 40 साल पुरानी मांग भी पूरी होगी।
विज्ञापन
Kanpur New Airport Terminal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर हवाई अड्डे में 150 करोड़ रुपये की लागत से बने मवइया स्थित नए टर्मिनल का गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उद्घाटन करेंगे। दोनों दोपहर 12:15 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर आएंगे। एयरपोर्ट के नया टर्मिनल के उद्घाटन का कार्यक्रम 12:20 बजे से 1:35 बजे तक चलेगा।

विज्ञापन

इसमें केंद्रीय नागरिक उड्डयन और सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्यमंत्री सेवानिवृत्त जनरल डॉ. वीके सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले और कानपुर नगर के सांसद सत्यदेव पचौरी, महापौर मेयर प्रमिला पांडेय मौजूद रहेंगी।
बता दें कि यह नया टर्मिनल पुराने एयरपोर्ट से 16 गुना बड़ा है। 1980 में शहरियों और उद्यमियों की नए कॉमर्शियल एयरपोर्ट की उठी मांग 43 साल बाद पूरी होने जा रही है। यहां से बड़े शहरों की उड़ानें शुरू होो से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर निर्भरता कम होगी।

विज्ञापन

सीएम से की दिल्ली फ्लाइट बढ़ाने की मांग
कानपुर से दिल्ली की स्पाइसजेट की उड़ान को 20 मई को बंद कर दी गई थी जबकि शहर से सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली जाते हैं। कानपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कोपेस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने सीएम से कानपुर दिल्ली की फ्लाइट को शुरू कराने की मांग की है।

एयरपोर्ट को मेट्रो कॉरिडोर से जोड़ने की भी डिमांड
इसके अलावा सपा नेता फतेह बहादुर सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से दिल्ली की चार फ्लाइट के साथ साथ व्यापारियों की सुविधा के लिए मुंबई, सूरत, अहमदाबाद की उड़ानें शुरू करने की मांग की है। एयरपोर्ट को मेट्रो कॉरिडोर से जोड़ने की मांग भी उठी है।

नए टर्मिनल में उपलब्ध होंगी शानदार सुविधाएं
  • नया टर्मिनल भवन 6243 वर्गमीटर के क्षेत्र में 150 करोड़ रुपये की लागत से बना है। यह मौजूदा टर्मिनल से 16 गुना बड़ा है।
  • एप्रन में एक बार में तीन बड़े (ए-321 और बी-327) विमान आ जा सकते हैं। छह एप्रन तक इसे बढ़ाया जा सकता है। पुराने टर्मिनल में एक ही विमान आ जा सकता था।
  • उच्चीकृत क्षमता का आईएलएस-2 लगने और एप्रोच लाइटों की वजह से कोहरे और रात में कम दृश्यता में भी विमान आ जा सकेंगे। अभी दृश्यता कम होने से उड़ानें निरस्त कर दी जाती हैं।
  • नए टर्मिनल में प्रतीक्षालय में 400 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। अभी तक 50 यात्री ही बैठ सकते थे।
विज्ञापन

  • नए टर्मिनल की पार्किंग में 150 वाहन खड़े हो सकते हैं। दो बसें भी आ सकती हैं। पुराने एयरपोर्ट में 20 वाहनो की ही पार्किंग मुश्किल से होती थी।
  • यात्रियों के लिए त्वरित चेक-इन प्रक्रिया के लिए आठ चेक-इन काउंटर हैं। सामान के आसान रखरखाव और संग्रह की सुविधा के लिए तीन कन्वेयर बेल्ट हैं। इसमें एक प्रस्थान हॉल और दो आगमन हॉल में हैं।
  • 850 वर्ग मीटर में फैला एक बड़ा शॉपिंग हॉल है। इसमें यात्रियों के लिए खरीदारी और खाने पीने के तरह-तरह के भोजन की सुविधा है।
  • दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए स्पर्श पथ के प्रावधान किए गए हैं।
  • टर्मिनल भवन की छत डबल इंसुलेटेड धातु से बनी है। इससे अंदर गर्मी और आवाज नहीं आती है।
  • भूजल को रीचार्ज करने के लिए वर्षा जल संचयन, जल उपचार संयंत्र, सीवेज उपचार संयंत्र, 100 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र है। ग्रीन बिल्डिंग के लिए इसे जीआरआईएच-4 रेटिंग मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें