शहर मे विमान कंपनी ने 15 फरवरी तक के लिए शेड्यूल बदल दिया है। इसके तहत फिलहाल तीन-तीन दिन ही मुंबई-बेंगलुरु की फ्लाइटें होंगी। मंगलवार, गुरूवार, शनिवार को मुंबई फ्लाइट तो वहीं सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को बेंगलुरु फ्लाइट
कानपुर। यात्री लोड न बढ़ने से विमान कंपनी इंडिगो ने मुंबई और बेंगलुरु फ्लाइट के शेड्यूल में कोई परिवर्तन नहीं किया है। यह तीन-तीन दिन ही उड़ान भरेंगी। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को इंडिगो की मुंबई फ्लाइट कानपुर आएगी और जाएगी। इसी तरह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को बेंगलुरु की फ्लाइट आकर जाएगी। यह व्यवस्था 15 फरवरी तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
इंडिगो की मुंबई और बेंगलुरु फ्लाइटें पहले सोमवार से शनिवार तक आ जा रही थी। लेकिन पिछले महीने से दो फरवरी तक यह व्यवस्था एक दिन छोड़कर एक दिन प्रभावी की गई। कोरोना संक्रमण और ठंड से अभी यात्री लोड नहीं बढ़ा है। इससे यह शेड्यूल तीन से 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। गुरुवार को मुंबई फ्लाइट आकर गई। 112 यात्री कानपुर आए और 132 यात्री कानपुर से मुंबई को गए।
स्पाइसजेट की मुंबई फ्लाइट 10 तक निरस्त
विमान कंपनी स्पाइस जेट की दो फ्लाइटें मुंबई और दिल्ली के लिए उड़ रही हैं। इसमें स्पाइस जेट की 90 सीटर फ्लाइट नियमित है लेकिन मुंबई की 180 सीटर फ्लाइट को 10 जनवरी तक निरस्त करने का फैसला लिया है। गुरुवार को स्पाइस जेट की दिल्ली फ्लाइट से 62 यात्री आए तो 48 यात्री दिल्ली गए।