शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कुलदीप के मुताबिक, रातभर हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अचानक कच्चा मकान भरभराकर शकुंतला के ऊपर गिर गया। मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।