सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि अग्निपथ केंद्र सरकार की अच्छी योजना है। इससे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। सेना में चार साल की नौकरी के बाद दूसरे विभागों में नौकरी के रास्ते खुल जाएंगे। उन्हें आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंनेे अपील की है कि युवा हिंसक आंदोलन न करें। विपक्षी राजनीति के लिए उन्हें भड़का रहे हैं।
उन्होंने कहा कि युवाओं को कोई दिक्कत है तो अपनी बात सरकार के सामने रखें। गोरखपुर में एक योग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद फतेहपुर जा रहे केंद्रीय मंत्री ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीतिक पर भी चर्चा की। कहा कि महाराष्ट्र में जल्द भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है।
शिवसेना के उद्धव ठाकरे से रूठे 35-36 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। बताया कि उद्धव ठाकरे संजय राउत के भड़काने पर निर्णय ले रहे हैं। इसके विरोध में मंत्री एकनाथ शिंदे ने समर्थक विधायकों के साथ भाजपा के साथ आने का मन बनाया है।