फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एक से दूसरे स्टेशन पर एक मिनट में पहुंचेगी मेट्राे, करीब 45 सेकेंड रुकेगी, दिव्यांगों को विशेष सहूलियत

Sun, 07 Nov 2021 01:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आरडीएसओ की टीम जल्द ही ट्रायल के लिए मेट्रो ट्रैक पर सेंसर सहित अन्य उपकरण लगाकर टेस्टिंग के दौरान ट्रेनों के संचालन की मीटिंग करेगी। 15 नवंबर से रेलवे संरक्षा आयुक्त ट्रायल करेंगे।
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर आईआईटी से मोतीझील तक 9 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक के हर स्टेशन में मेट्रो ट्रेन करीब 45 सेकंड रुकेगी। इसी दौरान यात्रियों को ट्रेन में चढ़ना और उतरना होगा। दिव्यांगों को विशेष सहूलियत देते हुए ट्रेन में चढ़ाने, उतारने के लिए स्टॉपेज का समय बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

 
9 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन के पहुंचने में औसतन 1 मिनट का समय लगेगा। आरडीएसओ की टीम जल्द ही ट्रायल के लिए मेट्रो ट्रैक पर सेंसर सहित अन्य उपकरण लगाकर टेस्टिंग के दौरान ट्रेनों के संचालन की मीटिंग करेगी।
 
15 नवंबर से रेलवे संरक्षा आयुक्त ट्रायल करेंगे। उनकी हरी झंडी मिलते ही यात्रियों को मेट्रो ट्रेन में सफर करने की सुविधा मिलने लगेगी। ट्रेन चलाने की डेट लाइन जनवरी 2022 है, पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन 25 दिसंबर से ही यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें